Cancel Cheque क्या होता है कैंसिल चेक की पूरी जानकारी

Cancelled Cheque क्या होता है कैंसिल चेक की पूरी जानकारी यहाँ बताएँगे। अगर आपका अकाउंट किसी भी बैंक में है तब आपको चेक जरूर मिला होगा। या कभी ना कभी इसका इस्तेमाल जरूर किये होंगे। आप सभी जानते है की अपने खाते से पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड या चेक बुक का इस्तेमाल करते है। इसके साथ ही ब्रांच में राशि आहरण फॉर्म भरकर भी पैसे निकालते है। अगर हमें अधिक पैसे जैसे – 5 लाख या 10 लाख निकालने होते है तब बैंक हमें चेक इस्तेमाल करने को कहती है।

आप ये तो समझ ही गए होंगे कि चेक का उपयोग हम पैसे निकालने के लिए करते है। लेकिन इसके अलावा चेक का अन्य उपयोग है जिसे हम कैंसिल चेक कहते है। कई लोग को यह जानकारी नहीं होती है की Cancel Cheque क्या होता है और इसका उपयोग किसके लिए किया जाता है। आज हम इस पोस्ट में इसी के बारे में विस्तार से जानेंगे। इसके साथ ही cancelled cheque कैसे बनाते है इसके बारे में भी जानेंगे।

Cancel Cheque क्या होता है ?

चेक पर दो लम्बी और तिरछी लकीर खींच देते है तथा बड़े-बड़े अक्षरो में CANCLLED लिख देते है तब या चेक कैंसिल चेक कहलाता है। इसके आलावा चेक पर अन्य कोई भी चीज जैसे की डेट या फिर हस्ताक्षर इत्यादि नहीं किये जाते है। चेक में यह दो लकीर खीचने तथा CANCLLED लिखने से कोई भी अन्य व्यक्ति इस चेक का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है। कैंसिल चेक में आपके बैंक का खाता नंबर और MICR CODE, IFSC कोड अंकित होता है जो इस बात को दर्शाता है कि आपका खाता सम्बंधित बैंक में हैं। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अगर आप किसी को भी कैंसिल चेक दे रहे है तो वह ऐसे व्यक्ति हो जिसे पर आप विश्वास कर सकें। जैसे – सम्बंधित बैंक का अधिकारी।

कैंसिल चेक कैसे बनाते है इसका उदाहरण फोटो देखें

अगर आपको किसी काम के लिए कैंसिल चेक देना पड़ रहा है तब इसे बनाते समय थोड़ा सा ध्यान रखें। सबसे पहले चेक के बीचों बीच दो लाइन बनायें। लाइन ऐसे बनाये कि उसके बीच लिखा जा सकें। इसके बाद दोनों लाइन के बीच अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में CANCLLED  लिख दें। ध्यान रहे कि आप कैंसिल चेक किसी को देते समय ये भलीभांति जाँच लें कि उस चेक पर दो तिरछी लाइन खींची होनी चाहिए ताकि कोई भी उस कैंसिल चेक का गलत इस्तेमाल ना किया जा सके। नीचे हमने कैंसिल चेक का उदाहरण के रूप में फोटो दे रहे है। इसे आप देख सकते है।  

कैंसिल चेक का क्या क्या उपयोग है ?

1. बैंक में लोन के लिए

जब हम बैंक में लोन लेते है तब खाता नंबर और IFSC कोड की आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि लोन राशि को अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए कैंसिल चेक देना पड़ता है। इस कैंसिल चेक में खाते के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि आपका खाता इसी बैंक में है। अलग अलग बैंक की लोन प्रक्रिया अलग अलग हो सकती है।

2. लोन टेकओवर करते समय

अगर आप किसी भी बैंक से लोन ले रखें है। बाद में आप इस लोन को किसी अपने किसी अन्य बैंक खाते में ले जाना चाहे तब इसके लिए भी आपको कैंसिल चेक देना पड़ सकता है। ध्यान रहे कि अलग अलग बैंकों की टेकओवर प्रक्रिया अलग अलग हो सकती है।

3. म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश के लिए

आज ज्यादातर लोग म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश कर रहे है। क्योंकि निवेश का ये काफी अच्छा और फायदेमंद विकल्प है। अगर आप भी म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश या SIP स्टार्ट करना चाहते है तब भी आपको कैंसिल चेक देने की जरुरत पड़ सकती है।

4. ऑटो डेबिट सुविधा के लिए

अगर आप लोन ले रहे है और उसकी किश्त चुकाने हेतु ऑटो डेबिट सुविधा चाहते है तब भी आपको कैंसिल चेक देने की जरुरत पड़ेगी। इन्शुरन्स जैसे – LIC की किश्त पटाने के लिए ऑटो डेबिट शुरू करवाना चाहते है तब भी आपको कैंसिल चेक देने पड़ेगी।

5. बीमा कंपनी में निवेश के लिए

आगर आप किसी भी बीमा कंपनी से बीमा पालिसी लेना चाहते है तब आपको KYC करवाना होता है। इसके साथ ही किश्त को बैंक खाते से डेबिट करवाने हेतु कैंसिल चेक देना पड़ता है। इसके बाद ही बीमा की रकम आपके अकॉउंट से ऑटो डेबिट हो पाता है।

6. EPF से पैसे निकालने हेतु

अगर आपने किसी कंपनी में काम किया है या कोई सरकारी कर्मचारी है तब आपका भविष्य निधि खाते में अकाउंट जरूर होगा। अगर आपको रिटायर के बाद अपना EPF का पैसा निकालना रहेगा तभी भी कंपनी द्वारा आपसे कैंसिल चेक का मांग किया जा सकता है।

सारांश – Cancel Cheque क्या होता है कैंसिल चेक की पूरी जानकारी यहाँ बताया गया है। अब आप आसानी से समझ गए होंगे कि कैंसिल चेक कैसे बनाते है और इसका क्या उपयोग है। अगर ये जानकारी आपको पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें। इससे सम्बंधित आपके मन में कोई अन्य सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे बेझिझक पूछ सकते है। मिलते है एक नई उपयोगी जानकारी के साथ।

Thank You

APK File क्या है ? इसे Mobile में Install कैसे करते है

APK File क्या है ? इसे Mobile में Install कैसे करते है, इसकी पूरी जानकारी यहाँ मिलेगा। एंड्राइड मोबाइल यूज़ करने के वाले ज्यादतर लोग एपीके फाइल के बारे में जरूर सुनें होंगे। इसके अलावा ये भी जानना चाहते होंगे कि आखिर ये एपीके फाइल क्या है ? इसका क्या उपयोग है ? इसे हम अपने मोबाइल में इनस्टॉल कैसे कर सकते है ? यहाँ आपको इन्ही सभी सवालों का डिटेल में जवाब मिलेगा। APK file का उपयोग बहुत ज्यादा होने लगा है। लोग किसी भी अपडेटेड एप्प को दूसरों से पहले प्राप्त कर लेते है। बहुत सी ऐसी मोबाइल है जो लेटेस्ट वर्शन के एप्प को सपोर्ट नहीं करते है। ऐसी स्थिति में उस एप्प की पुराने वर्शन का इस्तेमाल करना पड़ता है। और ये apk file के द्वारा ही संभव हो पाता है। चलिए हम एपीके फाइल के बारे में पूरी जानकारी आपको बताते है।

APK File क्या है ?

APK का full form होता है – Android package kit. APK File गूगल के android मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए बनाई गई एक ऐप है। कुछ apps एंड्रॉइड डिवाइस पर पहले से install होकर आते हैं, जबकि अन्य ऐप Google Play Store से download किए जा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए apps आपके एंड्राइड डिवाइस पर ऑटोमैटिक रूप से install हो जाते हैं, जबकि अन्य सोर्स से डाउनलोड किए गए APK app को मैन्युअल रूप से इंस्टॉल करना पड़ता है। एपीके को आसान भाषा समझें तो, जिस तरह विंडोज सिस्टम में Softwares को Install करने के लिए .exe फाइल का इस्तेमाल किया जाता है, ठीक उसी तरह एंड्रॉइड के लिए APK File का इस्तेमाल किया जाता है।

APK File में क्या होता है ?

APK का फुल फॉर्म यानि इसका मतलब Android package kit होता है। इस एंड्राइड पैकेज में single Android program के लिए सभी जरुरी फाइलें स्टोर होती हैं। नीचे सबसे प्रमुख फ़ाइलों और फ़ोल्डरों की सूची देख सकते है

  • META-INF/: इसमें manifest file, signature एवं resources की लिस्ट होती है।
  • lib/: ये एक specific डिवाइस architectures पर run करने वाले Native libraries है। जैसे – armeabi-v7a, x86, etc.
  • res/: इस Resources फोल्डर में resources.arsc में शामिल नहीं किये रिसोर्स शामिल होते है। जैसे – इमेज
  • assets/: इसमें Raw resource files स्टोर होती है।
  • AndroidManifest.xml: ये फोल्डर Apk file का नाम, वर्शन आदि बताता है।
  • classes.dex: डिवाइस में Run करने के लिए Java classes को compiled करने का काम करता है।
  • resources.arsc: एप्प द्वारा उपयोग किया जाने वाला resources जैसे – strings को compiled करता है।

APK File में स्टोर Contents को कैसे देख सकते है ?

अगर आप apk file में देखना चाहते है कि उसमें क्या content स्टोर है तब इसे आसानी से देख सकते है। एपीके फाइल कंप्रेस्ड .ZIP फॉर्मेट में स्टोर किया जाता है। इन्हें किसी भी जिप डीकंप्रेसन टूल जैसे – WinRAR द्वारा ओपन कर सकते है। इसलिए यदि आप किसी भी apk file में स्टोर डाटा को देखना चाहते है तो सबसे पहले उस फ़ाइल की एक्सटेंशन को .zip में चेंज कर सकते हैं। उसके बाद आप आसानी से इस फाइल को ओपन कर सकेंगे। इसके अलावा आप सीधे ZIP Application की ओपन डायलॉग बॉक्स के माध्यम से भी इस फाइल को ओपन करके देख सकते हैं।

APK files कैसे बनाते है ?

अगर आप एंड्राइड एप्प बनाना चाहते है और प्रोग्रामिंग नॉलेज है, तब आप Android सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए ऑफिसियल IDE Android Studio का उपयोग करके एंड्रॉइड ऐप बना सकते है। ये IDE विंडोज, मैक और लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फ्री में उपलब्ध है। इसके साथ ही यह users को एंड्राइड एप्लिकेशन बनाने और उन्हें Google Play Store जैसे distribution service में अपलोड करने के लिए रेडी करने की अनुमति देता है। एंड्राइड स्टूडियो के द्वारा जब ऐप्स तैयार हो जाते हैं, तो डेवलपर्स उन्हें APK File में बना सकते हैं और उन्हें रिलीज़ करने के लिए साइन कर सकते हैं।

APK File किस लिए उपयोग की जाती हैं?

एपीके फाइल को मैन्युअल रूप से install करने के कई लाभ मिलते है। इसमें सबसे बड़ा लाभ किसी भी अपडेटेड एप्प को समय से पहले या अन्य लोगों से पहले प्राप्त करना है। जैसे अगर Google App में कैलेंडर एप्प का विशेष अपडेट जारी करता है, तो इस अपडेट को आपके मोबाइल डिवाइस तक आने में एक सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। लेकिन इसी अपडेट को आप एपीके फाइल के द्वारा तुरंत प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा अगर आप किसी अन्य एप्प जैसे – व्हाट्सएप्प का पुराना वर्शन यूज़ करना चाहते है तब ऐसी स्थिति में apk file का ही उपयोग किया जाता है।

इंटरनेट पर बहुत सारी APK download करने की वेबसाइट मौजूद है। लेकिन हमेशा आप किसी trusted वेबसाइट से ही डाउनलोड किये गए एपीके फाइल्स का उपयोग करें। इनमें से कुछ trusted वेबसाइट है – freecleanapk, apkpure, apkmirror. इन वेबसाइट पर उपलब्ध एपीके फाइल बिना किसी मॉडिफिकेशन के मिलते है।

Mobile में APK File कैसे Install करते है ?

आपको पहले ही बताया गया है कि एपीके फाइल को मैनुअल रूप से install करना पड़ता है। क्योंकि एंड्राइड डिवाइस प्ले स्टोर के अलावा किसी अन्य स्त्रोतों से इनस्टॉल करने की अनुमति नहीं देता है। इसका कारण APK files में वायरस, malware, spyware होने की संभावना भी है। एपीके फाइल को मैनुअली इनस्टॉल करने के लिए सबसे पहले apk फाइल को डाउनलोड कर लीजिये।

डाउनलोड किए गए apk फ़ाइल को install करने के लिए, आपको अपनी मोबाइल सेटिंग्स पर जाकर “Unknown Source” को इनेबल करना होगा। इसे Settings> Security या Settings> Applications में जाकर इनेबल किया जा सकता है। ध्यान दें कि ये सेटिंग्स विकल्प अलग-अलग एंड्रॉइड OS वर्शन के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। नीचे स्क्रीनशॉट में सभी स्टेप को बताया गया है।

सारांश – APK File क्या है ? इसे Mobile में Install कैसे करते है, इसकी पूरी जानकारी यहाँ बताया गया है। apk ka full form in hindi के बारे में भी आपने जाना। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर एपीके फाइल से सम्बंधित आपके अन्य सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

दोस्तों, इस वेबसाइट पर ऐसी ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर ये वेबसाइट आपको पसंद आती है और एंड्राइड मोबाइल के बारे में नई-नई टिप्स एंड ट्रिक्स जानना चाहते है तो गूगल पर Technicalhelper.tech.blog सर्च करके इस वेबसाइट पर आ सकते है। थैंक यू !

SBI में Personal Loan कैसे ले बिना बैंक जाये (PAPL)

यहाँ हम जानेंगे कि बिना बैंक जाये SBI में Personal Loan कैसे ले ? आज एक मध्यम वर्ग के लोगों को बड़े काम जैसे – घर बनाना हो, प्लाट लेना हो या नई कार खरीदना हो, इसके लिए बैंक से लोन लेना पड़ ही जाता है। इसके साथ ही हम सभी को पता है कि आम आदमी के लिए बैंक से कर्ज मिलना काफी मुश्किल काम है। बैंक में लगने वाले डॉक्मेंट्स सुनकर ही बहुत लोग पीछे हट जाते है और लोन लेने की विचार को मन से हटा देते है। लेकिन हम आपको यहाँ बताएँगे कि बिना बैंक जाये, बिना कोई डॉक्युमेंट जमा किये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लोन कैसे ले ? इसमें आपको सिर्फ 5 मिनट का समय लगेगा।

शायद ये सुनकर आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा। क्योंकि इतनी आसानी से बैंक लोन मिलना अविश्वसनीय लगता है। अगर आपका खाता एसबीआई में है तब आप SBI YONO का नाम सुना ही होगा। ये बैंक की नई सुविधा है जिसमे लोन, इन्शुरन्स और इन्वेस्टमेंट के लिए अलग सुविधा मिलती है। अगर आप एक वेतनभोगी है या आपके खाते में प्रतिमाह पैसा जमा होता है तब बैंक आपको PAPL ऑफर करती है। आप सोच रहे होंगे कि ये PAPL क्या है ? तो चलिए पहले इसके बारे में आपको बताते है।

PAPL क्या है ?

PAPL का full form होता है – Pre Approved Personal Loan. इसका हिंदी मतलब होगा – पूर्व-स्वीकृत व्यक्तिगत ऋण। ये SBI Bank द्वारा शुरू किया एक महत्वपूर्ण सुविधा है। अगर आपका बैंक में लेनदेन बढ़िया है, और सिबिल स्कोर भी काफी अच्छी है तब निर्धारित तय मापदंडो के अनुसार स्टेट बैंक आपको PAPL ऑफर करती है। इसका लोन अमाउंट अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है। अगर आपको Pre Approved Personal Loan ऑफर मिला हुआ है, तब आप कभी भी इसे अपने खाते में जमा कर सकते है। sbi द्वारा दिया जा रहा PAPL की मुख्य विशेताएं कुछ इस प्रकार है –

  • Processing Fees बहुत कम है।
  • ऑफर के तहत प्रोसेसिंग फीस शून्य भी होता है।
  • सिर्फ 4 स्टेप में लोन अमाउंट आपके खाते में जमा हो जायेगा।
  • इसके लिए कोई भी डॉक्यूमेंट जमा नहीं करना पड़ता।
  • ब्रांच में भी जाना नहीं पड़ता।

इस तरह SBI YONO की PAPL बहुत ही आसान और काफी बढ़िया लोन सुविधा ऑफर करती है। अगर आपको ये लोन ऑफर हुआ है तब आप इसे सिर्फ 5 मिनट में ले सकते है। चलिए जानते है कि SBI PAPL loan कैसे लें ?

बिना बैंक जाये SBI में Personal Loan कैसे ले ?

आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तब आपको इंटरनेट बैंकिंग यूजर होना आवश्यक है। अगर आप नेट बैंकिंग का उपयोग नहीं करते है तब आप ऑनलाइन इसे एक्टिवेट कर सकते है। या ब्रांच में जाकर भी अपने खाते में इंटरनेट बैंकिंग सुविधा इनेबल करवा सकते है। चलिए अब PAPL लोन लेने की प्रक्रिया को विस्तार से समझते है।

स्टेप-1 SBI YONO में Login कीजिये।

सबसे पहले आपको www.sbiyono.sbi को ओपन करना होगा। जैसे ही वेबसाइट ओपन हो जाये तब, Login बटन को सेलेक्ट कीजिये।

स्टेप-2 Username और Password भरकर Submit करें।

अब आपको Username और Password के द्वारा लॉगिन करना है। यहाँ इंटरनेट बैंकिंग में यूज़ कर रहे Username और Password को भरना है। फिर Screen पर दिए गए Captcha कोड को भरें। डिटेल भरकर Login बटन को सेलेक्ट करें।

स्टेप-3 Avail Now लिंक को सेलेक्ट करें।

YONO SBI अकाउंट में लॉगिन होने के बाद एक बैनर में आपको PAPL का बैनर दिखाई देगा। इसमें लिखा रहेगा कि Congratulations! You are eligible for an instant pre-approved loan of ###### No Branch visit. No Documentation. Instant Credit. इस बैनर के सामने Avail Now लिंक को सेलेक्ट कीजिये। ध्यान दें – अगर ये ऑफर बैनर आपको दिखाई नहीं दे, इसका मतलब आपको ये ऑफर नहीं मिला है। अगर आपका लेनदेन बैंक के मापदंड के अनुसार रहा तब आने वाले दिनों में आपको भी ये ऑफर मिल सकता है।

स्टेप-4 लोन डिटेल सेलेक्ट करें।

अगले स्टेप में आपको लोन सम्बंधित डिटेल सेलेक्ट करना है।

  • Select Your Loan Amount – आपको pre-approved लोन का कितना चाहिए उस अमाउंट को सेलेक्ट करें।
  • Select Your Loan Duration (Months) – आपको कितने महीने के लिए लोन चाहिए उसे सेलेक्ट करें।
  • Select You EMI Date – किस डेट से आपको EMI को स्टार्ट करना चाहते है उसे सेलेक्ट करें।

स्टेप-5 Terms & Conditions Confirm करें।

अगले स्टेप में Pre Approved Personal Loan लेने के लिए टर्म एंड कंडीशन आएगा। इसमें लोन देने हेतु सभी नियम और शर्तें लिखी हुई होगी। इसे आप भलीभांति पढ़ लें। इसके बाद दिए गए बॉक्स में चेक मार्क लगाकर Confirm करें।

स्टेप-6 OTP भरकर सबमिट कीजिये।

फाइनल स्टेप में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक की तरफ से OTP आएगा। इसे दिए गए स्थान में भरकर NEXT बटन पर क्लिक कीजिये। OTP सबमिट करने से पहले आप क्लियर कर लें कि आपको लोन लेना है, कितना लेना और कब तक के लिए लेना है। क्योंकि OTP सबमिट करने के बाद पीछे जाने यानि लोन न लेने का कोई भी विकल्प नहीं है।

स्टेप-7 Congratulations

जैसे ही OTP भरकर सबमिट करेंगे, स्क्रीन पर Congratulations मैसेज दिखाई देगा। आपका पर्सनल लोन का आवेदन बैंक को प्राप्त हो चुका है। आप अपने मैन अकाउंट को चेक कर सकते है। उसमे PAPL amount जमा हो गया होगा।

SBI में Personal Loan से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

SBI YONO में कितने तक PAPL मिलता है ?

PAPL अमाउंट कोई फिक्स नहीं है। ये खाताधारक के लेनदेन पर आधारित है। जैसे आपके अकाउंट में प्रतिमाह कितना अमाउंट जमा होता है। आपने अगर पहले लोन लिया होगा तब उसे कैसे पटाया। आपके खाते में औसतन कितना अमाउंट जमा रहता है। आपके खाते में कोई FD/RD इन्वेस्टमेंट है। इस तरह अलग अलग खाताधारक को अलग लग PAPL ऑफर मिलता है।

क्या बिना PAPL ऑफर के पर्सनल लोन ले सकते है ?

बिलकुल हाँ, अगर आपके योनो अकाउंट में Pre Approved Personal Loan का ऑफर नहीं है तब भी आप पर्सनल लोन ले सकते है। लेकिन इसके लिए आपको ब्रांच में जाकर निर्धारित आवेदन करना होगा। इसके साथ ही इसमें लगने वाले समय का भी इंतजार करना पड़ेगा।

PAPL के लिए क्या क्या दस्तावेज देने पड़ते है ?

अगर आपके योनो अकाउंट में ये ऑफर मिला हुआ है तब इसे avail करने के लिए आपको किसी तरह की कोई भी डॉक्यूमेंट जमा करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। ना ही ब्रांच में किसी प्रकार का आवेदन जमा करना पड़ेगा। आप OTP के द्वारा इस लोन को घर बैठे ले सकते है।

सारांश – बिना बैंक जाये SBI में Personal Loan कैसे ले, इसकी पूरी जानकारी यहाँ बताया गया है। अब आप yono sbi के माध्यम से बिना बैंक जाए पर्सनल लोन ले सकेंगे। अगर PAPL से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे। मिलते है एक नई जानकारी के साथ।

Thank You

Design a site like this with WordPress.com
Get started